terrible fire in jammu forest

जम्मू: जम्मू संभाग में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है। इसके चलते आए दिन आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। एल.ओ.सी. का इलाका हो या फिर राजौरी, डोडा, भद्रवाह, यहां के जंगलों में आग लगने की घटनाएं हो रही हैंजानकारी के अनुसार गत रात जम्मू शहर के साथ लगते जंगलों में भी आग का तांडव देखने को मिला। जंगल में इस कदर आग फैली कि जम्मू श्रीनगर हाईवे तक इसकी तपिश महसूस हो रही थी। पूरी रात दमकल विभाग के कर्मचारी इसको बुझाने का प्रयास करते रहे। इससे आग को सड़क तक पहुंचने से रोक लिया लेकिन अभी भी सिद्दड़ा के जंगलों में आग लगी हुई है। यहां पर दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंच नहीं पा रहे है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।