जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव शुरू होने जा रहे हैं। चुनावों में अब कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन अभी तक भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी नहीं किया है। वहीं अभी जानकारी मिली है कि भाजपा को आलाकमान से मेनिफेस्टो जारी करने की मंजूरी मिल चुकी है।जानकारी के अनुसार इस शुक्रवार यानी 6 सितंबर को भाजपा चुनावों को लेकर अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। इस दौरान भाजपा के कई राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे। मेनिफेस्टो खुद गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पार्टी जनता से मेनिफेस्टो के लिए राय ले रही थी जिसके चलते देरी हो गई।