जम्मू : मशहूर ज्यूल चौक में सुमित जंडियाल उर्फ गटारू की उसके विरोधी गैंग खौफ गैंग द्वारा हत्या कर दी गई। बता दें कि सुमित खुद गटारू गैंग का सरगना था। इस केस की जांच में जम्मू पुलिस जुट गई है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिशों में लग गई है। वहीं पुलिस को इस केस के तार पंजाब से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार इस केस की जांच करते हुए जम्मू पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। ये सुराग इस हत्याकांड को पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जोड़ते हैं। वहीं पुलिस को यह भी पता चला है कि सांबा और जम्मू जिले में कई गैंगस्टर आजकल लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में हैं। शायद यह लॉरेंस का ही असर है कि जम्मू के गैंगस्टरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सरेआम किसी को भी मौत के घाट उतार रहे हैं।