
जालंधर: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व ईओ और क्लर्कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने को लेकर जालंधर से लेकर चंडीगढ़ तक अफसरों और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी-कर्मचारी पूरे राज्य में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। जालंधर में आज हड़ताल रहेगाउधर, रविवार शाम को आम आदमी पार्टी ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा की तरफ से प्रेस नोट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि करप्शन के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। साथ ही दावा किया गया है कि ईओ और क्लर्कों पर चेयरमैन एफआईआर करवा सकते हैं।आम आदमी पार्टी के मीडिया विंग द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा की तरफ से जारी प्रेस नोट में दावा किया गया है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में 7 नए केस सामने आए है। इसे लेकर भी चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा ने पुलिस को चिट्ठी लिखकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है।