जालंधर: जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में ग्रामीण पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी का 21 वर्षीय बेटा भी शामिल है।

जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह आज यानी शनिवार को इस बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को जालंधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।

ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन ने ली थी।
ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी डॉन ने ली थी।
पहले से गिरफ्तार 2 मुख्यारोपियों से भी होगी पूछताछ

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुख्य आरोपी और तीन लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले शामिल हैं। साथ ही गिरफ्तार महिला ने अपने घर पर फेंकने के लिए ग्रेनेड छिपा रखा था। दोनों मुठभेड़ों को पुलिस ने 15 घंटे के अंतराल में अंजाम दिया।

कल पहली मुठभेड़ आरोपियों से वहीं हुई जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। जबकि दूसरी मुठभेड़ आदमपुर के गांव चूड़वाली के पास पुलिस ने की। दोनों मुठभेड़ों में बदमाश घायल हुए हैं। दूसरी मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड हमला करने का मुख्यारोपी हरियाणा यमुनानगर का रहने वाला हार्दिक कंजोब है। जिसे उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था। जब पुलिस जालंधर में उससे हथियार रिकवर करवाने पहुंचे तो उसने उक्त हथियार से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया था। हार्दिक इस केस का मुख्यारोपी था। जिसने रोजर संधू के घर ग्रेनेड फेंका था।

हार्दिक की पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। अमितप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश से की गई थी। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ली गई थी।

आरोपी अमितप्रीत सिंह ने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश की थी। जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी। गिरफ्तार महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।