जालंधर के करतारपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 15 वर्षीय लड़की रात को घर से पानी लाने के लिए निकली थी कि उसे उसके साथ पढ़ने वाले लड़के ही उठाकर ले गए। लड़की के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया और उसे रास्ते में ही फेंक कर फरार हो गए। जानकारी देते हुए नाबालिग लड़की की माता ने बताया रात को उनकी लड़की पड़ोसियों के घर में पानी लाने के लिए गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसके दादा और चाचा उसे ढूंढने के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने देखा कि लड़की एक मोटरसाइकिल के नीचे गिरी हुई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। वह बेसुध थी तो दादा और चाचा उसे उठाकर अस्पताल में ले गए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।