जालंधर//
विधायक रमन अरोड़ा की मेहनत लाई रंग बस्ती अड्डा चौक का नाम भगवान परशुराम जी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था जिस को मंजूरी मिल गई है । पंजाब प्रधान वह कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार अमन अरोड़ा ने बस्ती अड्डा चौक का नाम भगवान परशुराम पर रखने का ऐलान कर दिया है।
जिस में विधायक रमन अरोड़ा ने पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का धन्यवाद किया। सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने ही मेयर वनीत धीर के समक्ष मांग रखी थी कि शहर के किसी एक चौक का नाम भगवान परशुराम के नाम पर होना चाहिए। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने भगवान परशुराम की जयंती पर इसका ऐलान करके लोगों को बड़ा तोहफा दिया है।
इसके लिए वह सीएम भगवंत मान और पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा का धन्यवाद करते हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।