जालन्धर :जालन्धर के दो नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है ,एपीजे स्कूल और पीएपी स्थित पुलिस डीएवी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, दोनों स्कूलों को यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई।
धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पुलिस, बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और साइबर टीम की मदद ली जा रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है