फगवाड़ा 25 अगस्त (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी की बैठक दाना मंडी कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्षा ललित सकलानी ने की। बैठक के दौरान पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई और नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मैडम ललित सकलानी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है और यह खुशी की बात है कि भगवंत मान सरकार युवाओं को नई दिशा देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस दौरान अशोक भाटिया कैशियर और डॉ. जिला संयुक्त सचिव जतिंद्र परहार ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा कि फगवाड़ा कार्पोरेशन चुनाव की आगामी दिसंबर माह में होने की संभावना को देखते हुए अभी से तैयारी शुरु करते हुए भगवंत मान सरकार द्वारा महज चार महीने के अल्पकाल में हासिल की उपलब्धियों से लोगों को अवगत करवाया जाए। बैठक के दौरान जिला कपूरथला एस.सी. विंग अध्यक्ष संतोष कुमार गोगी ने राज्य सरकार द्वारा अटार्नी जनरल (एजी) कार्यालय में विधि अधिकारियों की भर्ती में दलित समुदाय से 58 पदों की भर्ती के लिए निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दलित समाज निगम चुनाव में एकजुट होकर पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगा। आप नेताओं ने भरोसा जताया कि इस बार फगवाड़ा नगर निगम पर आप का ही कब्जा होगा। जिसके बाद फगवाड़ा शहर का चहुंमुखी विकास करवा कर आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर माणो महंत, जतिंद्र नाहर, मनोहर सिंह, एडवोकेट गुरदीप संगर, जोगिंदर पाल बेदी, ओम प्रकाश गुप्ता, देसराज, मनमोहन सिंह, विजय बंगा, भुपिंदर सिंह, विक्की सिंह, विजय कुमार, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।