केंद्रीय जेल में ड्यूटी पर तैनात पंजाब होमगार्ड के जवान बलवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह वासी झतरा रोड जीरा की ड्यूटी के दौरान अपनी ही बंदूक से चली गोली लगने से मौत हो गई।पंजाब होमगार्ड का जवान बलवीर सिंह 20 और 21 मई की मध्यरात्रि जेल के टावर नंबर 1 पर ड्यूटी दे रहा था। इस दौरान अचानक उसे अपनी ही बंदूक की गोली लग गई। थाना सिटी फिरोजपुर और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।