
नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत आतंकवाद वित्तपोषण मामले में जेल में बंद लोकसभा सदस्य इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत याचिका पर बुधवार को अपना आदेश सुना सकती है। शेख अब्दुल रशीद को इंजीनियर रशीद के नाम से भी जाना जाता है। इंजीनियर रशीद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामूला सीट पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को हराया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह ने 28 अगस्त को बंद कमरे में सुनवाई के दौरान याचिका पर दलीलें सुनी थीं और आदेश सुरक्षित रख लिया था।