फगवाड़ा 7 अप्रैल (शिव कौड़ा) भगवान महावीर जी के जन्म कल्याणक दिवस के उपलक्ष्य में जैन महिला मंडल ने गांव विरकां स्थित वृद्ध आश्रम को राशन सामग्री भेंट की। इस दौरान वार्तालाप में जैन महिला मंडल फगवाड़ा की अध्यक्षा श्रीमति नीलम जैन व पूर्व अध्यक्षा सुनीता जैन  ने बताया कि भगवान महावीर जी का जन्म कल्याणक दिवस 14 अप्रैल दिन गुरुवार को देश विदेश में बड़ी श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाया जा रहा है। भगवान महावीर ने मानवता की सेवा को सर्वोत्तम सेवा बताया है। इसी भावना को लेकर जैन महिला मंडल फगवाड़ा ने गांव विरकां स्थित वृद्ध आश्रम जाकर वहां रह रहे आश्रितों को हालचाल पूछा तथा आश्रम को आटा, दाल, चावल के अलावा मिठाईयों सहित अन्य सामग्री भेंट की। उन्होंने बताया कि जैन महिला मंडल हमेशा धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यो में अग्रणी रहता है। आश्रम के प्रबंधकों ने सभी को भगवान महावीर कल्याणक दिवस की शुभकामनाएं दी तथा जैन महिला मंडल फगवाड़ा के इस प्रयास की भरपूर सराहना की। इस अवसर पर जैन महिला मंडल की सचिव सीमा जैन, कोषाध्यक्ष सीमा जैन के अलावा जैन युवती संघ की प्रधान सलोनी जैन, तृप्ता जैन, सुनंदा जैन, अर्चना जैन, कुसुम जैन, कृति जैन, नेहा जैन आदि उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।