टोक्यो : टोक्यो ओलिंपिक में पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में हार गई हैओलिंपिक में पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में हार गई है। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हराया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थी। भारत इस मैच में एक समय 2-1 से आगे था। इसके बाद बेल्जियम में चार गोल और कर दिए। चौथे क्वार्टर में बेल्जियम की टीम की ओर से तीन गोल हुए। भारतीय हॉकी टीम के लिए ओलिंपिक में बेल्जियम का सामना करना हाल के सालों में काफी मुश्किल भरा रहा है। बेल्जियम ने 2012 लंदन ओलिंपिक में भारत को 3-0 से और 2016 रियो ओलिंपिक में 3-1 से हराया था। लंदन में दोनों टीमें पूल स्टेज में भिड़ी थीं। वहीं रियो में दोनों का सामना क्वार्टर फाइनल में हुआ था।अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से होगा। अगर भारतीय टीम वह मुकाबला जीत लेती है तो 41 साल बाद पुरुष हॉकी टीम को ओलिंपिक मेडल मिलेगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।