आज 17 मई 2022 को स्थानिक ट्रिनिटी कालेज, जालंधर में प्लेसमेंट और कैरियर गाइडेंस सैल्ल के प्रमुख सहायक प्रोफ़ैसर नीतू खन्ना ने जानकारी देते हुए खुशी ज़ाहिर की कि ट्रिनिटी कालेज, जालंधर के 15 विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ाई दौरान ही आई सी आई सी आई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर प्लेसमेंट प्राप्त की है। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनाने के साथ साथ रोज़गार प्राप्त करने और देने के योग्य बनाना है। ट्रिनिटी कालेज का प्लेसमेंट सैल्ल हमेशा विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोज़गार के मौके प्रदान करने के लिए हमेशा वचनबद्ध रहा है। आज इन 15 होनहार विद्यार्थियों ने बैंक के आधिकारियों से ऑफ़र पत्र प्राप्त करके अपने कालेज और माता- पिता का नाम रोशन किया। इस मौके कालेज के प्रिंसिपल डा. अजय पराशर, ट्रिनिटी कालेज की अकैडमिक डीन डा. पूजा गाबा, ट्रिनिटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट की प्रोगराम कोआरडीनेटर सहायक प्रोफ़ैसर निधी शर्मा, प्लेसमेंट और कैरियर गाइडेंस सैल्ल के प्रमुख सहायक प्रोफ़ैसर नीतू खन्ना, सहायक प्रोफ़ैसर सिम्पी ने विद्यार्थियों को बधाई दी और प्लेसमेंट सैल्ल के यतनों की प्रशंसा की।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।