जालंधर (नितिन) :आज स्थानिक ट्रिनिटी काॅलेज जालंधर में काॅलेज की मैनेजमेंट की तरफ से
होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों को अलग- अलग छात्रवृत्तियाँ दी गई। इस
अवसर पर ट्रिनिटी ग्रुप आॅफ इंस्टिट्यूटस के डायरैक्टर रेव. फादर पीटर जी
ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रिनिटी काॅलेज हमेशा विद्यार्थियों के चहुँमुखी
विकास के लिए वचनबद्ध रहा है। काॅलेज में हर साल अलग अलग विभागों के
होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता और भलाई के लिए काॅलेज की
मैनेजमेंट छात्रवृत्ति देती है। विद्यार्थियों को काॅमर्स में उत्तमता अवार्ड, अर्थशास्त्र
में उत्तमता अवार्ड, कंप्यूटर विज्ञान में उत्तमता अवार्ड, रेव डा. कुरियन मेट्टम
अवार्ड आफ एक्सीलेंस इन इंग्लिश, रेव. डा. अनिल जोस थामस काउटो अवार्ड
फार एक्सीलेंस, अवंतिका स्पोर्टस स्कॉलरशिप, यूनिवर्सिटी मेरिट स्कॉलरशिप,
नैतिक शिक्षा के क्षेत्र के लिए पोप फ्रांसिस स्कॉलरशिप, ब्लूमिंग बड्स
स्कॉलरशिप, सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्तमता के लिए स्कॉलरशिप, पंजाबी
भाषा के लिए बिशप फरैंको मुलक्कल स्कॉलरशिप, मदद – ए- ख़र्च स्कॉलरशिप,
अमल सकारिया मेमोरियल स्कॉलरशिप, ट्रिनिटी मैनेजमेंट स्कॉलरशिप, एस सी/
बी सी कम संख्या स्कॉलरशिप, किसान स्कॉलरशिप रेव. डा. सिमफोरियन
कीपरथ स्कॉलरशिप ( एन एस एस), रेव. डा. सिस्टर स्टैला scjm स्कॉलरशिप,
सुकन्न्या वैलफेयर स्कालरशिपें बाँटीं गई। इस स्कॉलरशिप वितरणा समारोह में
मोनसीनियर फादर डा. जोस पालकुज़ा ( चेयरमैन, डायओसिस आफ जालंधर),
रेव. फादर जोस टी ( जालंधर डायओसिस के फायनांशियल ऐडमनिस्टरेटर),
ट्रिनिटी ग्रुप आफ इंस्टिट्यूटस के डायरैक्टर रेव. फादर पीटर, ट्रिनिटी काॅलेज के
प्रिंसिपल डा. अजय पराशर, रेव. सिस्टर प्रेमा, रेव. सिस्टर रीटा, स्कॉलरशिप
कोआरडीनेटर सहायक प्रोफ़ैसर स्मृति, समूह अध्यापक गण की उपस्थिती में

होनहार और जरूरतमंद विद्यार्थियों को लगभग 70 हज़ार रू की स्काॅलरशिपें
बाँट कर उनके सुनहरी भविष्य की कामना की गई ।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।