जालंधर: पंजाब में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब भर में ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। छह जिलों फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिलका, बठिंडा और मानसा में Yellow अलर्ट जारी किया गया है। विभाग द्वारा जारी यह अलर्ट 48 घंटे तक प्रभावी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक ठंड में इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री घटा है और यह सामान्य के करीब है। हालांकि, जहां पहले अधिकांश शहरों में तापमान 30 डिग्री के आसपास था, अब यह 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की कमी आई है और यह सामान्य से 2.7 डिग्री कम है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।