अगस्त (नितिन कौड़ा )  :विद्यार्थियों को पंजाबी विरसे से रूबरू करवाने के लिए डिप्स
स्कूल में तीज का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। पंजाबी
ड्रेस में तैयार होकर स्कूल पहुंची मुटियारों ने गिद्दा प्रस्तुत किया और
हाथों में मेहंदी लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की।
बच्चों को पंजाबी बिरसे से अवगत करवाने के लिए टीचर्स द्वारा स्कूल
को पंजाबी प्राप्स जैसे फुलकारी, चरखा, मटका, मदानी आदि से सजाया
गया और बच्चों को उनके बारे में जानकारी दी गई। पींग को फूलों के
साथ सजाया गया। टीचर्स के साथ मिलकर बच्चों ने बोलियां डाली और
झूलों का मजा लिया। बच्चों ने आया सावन झूमके, सावन के झूल पड़े,
कुछ कहता है सावन आदि गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
टीचर्स ने बच्चो को बताया कि सावन महीने में तीज का त्योहार मनाया
जाता है। सावन के महीने में हर तरफ प्रकृति की हरियाली नजर आती
है इसलिए इसे हरियाली तीज कहा जाता है। यह भारत के कई हिस्सों
में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने
के लिए सभी ने मालपूए, खीर, घेवर का आनंद लिया।
डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने कहा कि इस त्योहारों का
मनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियो को इन गतिविधियों के माध्यम से
अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ना है। इससे छात्रों को हमारे विरसे
से जुड़ी विभिन्न चीजों की बहुत ही जानकारी मिलती है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।