डीएवी कॉलेज कोआर्डिनेशन कमेटी और पीसीसीटीयू के आह्वाहन पर आज डीएवी कॉलेज, जालन्धर के स्टाफ ने ब्लैक बेजेस लगा कर डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के विरुद्ध रोष प्रकट किया। यह विरोध कल भी जारी रहेगा। डीएवी कॉलेज जालंधर यूनिट के सेक्रेटरी प्रो. अशोक कपूर ने बताया कि अध्यापकों की पद्दोन्नति और ग्रेड्स को लेकर मैनेजमेंट ने 12 अक्टूबर तक का समय मांगा था और यूनियन ने सभी कॉलेजिस के प्रिंसिपलों को बार बार इस मांग को पूरी करने के लिए चेताया था, परन्तु जब भी कोई आशा की किरण नज़र नहीं आई तो यूनियन को अपना विरोध आरम्भ करना पड़ा। अभी तो प्रतीक स्वरूप काले बिल्ले लगाकर अपना रोष प्रकट किया है, अगर मैनेजमेंट की और से कोई पहल न कि गई तो यह संघर्ष और किया जाएगा।  उल्लेखनीय है कि अध्यापकों की पदोन्नति और कैग ( कैरियर एडवांसमेन्ट स्कीम) के अंतर्गत लम्बे समय से लम्बित है। जिसे मैनेजमेंट कोई ना कोई बहाना बनाकर टालती आ रही है। लेकिन अब अद्यपकों के सब्र की सीमा खत्म हो चुकी है। उन्हें मानसिक और आर्थिक हानि हो रही है। एरियर्स भी बढ़ते जा रहे हैं जिसको देने में मैनेजमेंट और समय लगाएगी। इस अवसर पर यूनियन के सभी पदाधिकारी, प्रधान प्रो. शरद मनोचा, उपप्रधान डा. संजीव धवन,सचिव प्रो. अशोक कपूर, संयुक्त सचिव प्रो. मनोज अरोड़ा और वित्त सचिव प्रो. मनीष खन्ना ने सभी विभागों में सभी अध्यापकों को यूनियन के कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। गौरतलब है कि पंजाब के सभी डीएवी कॉलेजों के कई अध्यापक अपनी पद्दोन्नति को लेकर सम्बंधित अगली कार्यवाही का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्लैक बेजेस 22 अक्टूबर को भी लगाए जाएंगे

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।