डीएवी कॉलेज जालन्धर के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित 16वीं राष्ट्रीय युवा संसद (ग्रुप लेवल) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति नई दिल्ली के सचिव  अजय गोस्वामी जी उपस्थिति रहे और भाग लेने वाले छात्रों को आशीर्वाद दिया। प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल ने राष्ट्रीय युवा संसद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना, अनुशासन की स्वस्थ आदतें, दूसरों के विचारों के प्रति सहिष्णुता और छात्र समुदाय को हमारे संसदीय संस्थानों के कामकाज को पूरी तरह से समझने में सक्षम बनाना है।

इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश अरोड़ा थे। युवा संसद प्रतियोगिता में इस बार देश भर के 38 संस्थान भाग ले रहे हैं। डीएवी कॉलेज जालंधर ग्रुप-II में है। इस आयोजन में 55 छात्रों ने भाग लिया और उन्होंने वास्तविक संसद का वातावरण बनाने का सफल प्रयास किया। बैठने की व्यवस्था संसद के प्रावधानों के अनुसार की गई थी। छात्रों द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रधान मंत्री, विपक्ष के नेता, महासचिव आदि की भूमिकाएँ सफलतापूर्वक निभाई गयी। युवा संसद ने अपने एजेंडे में विभिन्न मदों को शामिल किया; जिन्हें सफलतापूर्वक सदन में बहस और चर्चा के ज्वलंत मुद्दों के रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रो. शरद मनोचा ने किया। राष्ट्रगान के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ  लेख राज नैयर आईआरएस, प्रो के के घई, प्रो. सतीश टंडन, डॉ. अश्विनी शर्मा, डॉ. बी बी शर्मा, डॉ. राजन शर्मा, डॉ. अरुण मेहरा, पूर्व रजिस्ट्रार, पीटीयू अमृतसर कैंपस विशिष्ट अतिथि थे। विजेताओं, विशिष्ट अतिथियों और निर्णायकों को मुख्य अतिथि राणा गुरजीत सिंह, प्रिंसिपल सलिल कुमार उप्पल तथा वाइस प्रिंसिपल प्रो. अर्चना ओबेरॉय द्वारा सम्मानित किया। प्रो विपन कुमार झांजी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।