छात्रों के जीवन को बदलने में उनके निस्वार्थ प्रयासों के लिए शिक्षकों को सम्मानित करना हमेशा उनके प्रति गहरा सम्मान दर्शाता है। इसे ध्यान में रखते हुए, डीएवी कॉलेज जालंधर ने अपने कैंपस में टीचर्स डे के उपलक्ष्य पर प्रथम एसएडब्ल्यूसी एजुकेशन लेगेसी अवार्ड-2023 का भव्य आयोजन किया। इस अवार्ड फंक्शन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में गौरवशाली और उत्कृष्ट योगदान के लिए और प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में कॉलेज के 37 टीचर्स को उनके समर्पण, जुनून, ईमानदारी, नवीन शिक्षण विधियों, ज्ञान की उन्नति और छात्रों के व्यावसायिक विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

एसएडब्ल्यूसी एजुकेशन लेगेसी अवार्ड-2023, कॉलेज की स्टूडेंट कौंसिल की तरफ़ से शुरू की गई अवार्ड शृंखला है जिसकी यह पहली अवार्ड सेरेमनी थी। इस अवार्ड फंक्शन के मुख्य अतिथि जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति के सुपुत्र और त्रिवेद इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर राघव ज्योति थे। अवार्ड सेरेमनी की शुरुआत कॉलेज के प्रिंसिपल और सभी सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों के स्वागत और डीएवी गान से हुआ।

अवार्ड सेरेमनी में सबसे पहले कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक उपलब्धि और प्रेरक सामाजिक योगदान के लिए अवार्ड ऑफ़ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वाईस प्रिंसिपल प्रो अर्चना, रजिस्ट्रार प्रो कुंवर दीपक, लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डॉ कुंवर राजीव, डॉ नवीन सूद, स्टूडेंट कौंसिल के डीन प्रो मनीष खन्ना और स्टाफ सेक्रेटरी डॉ संजीव धवन ने प्रदान किया। प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार ने सम्मान देने पर सबका धन्यवाद करते और अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा हर शिक्षक अपने छात्रों के जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। वे अपने विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्रदान करते हैं बल्कि युवा मन की प्रतिभा और आकांक्षाओं का भी पोषण करते हैं। शिक्षक का धैर्य, करुणा और अपने पेशे के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें हमारे राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में मार्गदर्शक बनाती है। इस प्रतिष्ठित संस्थान के प्रिंसिपल के रूप में, मैं ऐसे समर्पित और प्रेरक टीचर्स को पुरस्कृत करते हुए बेहद गर्व और सौभाग्य महसूस कर रहा हूं। आगे प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार ने कहा, ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मदिन को हर साल हम शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि उनका शिक्षक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य काफी महत्वपूर्ण रहा है। शिक्षकों के बिना सभ्य समाज की कल्पना करना मुश्किल है क्योंकि माता-पिता के बाद एक शिक्षक ही है जो बच्चों के मन के विचारों को आगे बढ़ाता है और उसे शिक्षा देकर एक काबिल व्यक्ति बनाता है।

मुख्य अतिथि राघव ज्योति ने अपने संदेश में सभी टीचर्स को बधाई दी और कहा की जब हम छात्र होते थे तब हमें यह कभी भी एहसास नहीं होता था कि हमारे शिक्षक अपने कंधों पर कितनी बड़ी ज़िम्मेदारी निभाते हैं, वे हमें एक सुरक्षित और प्रेरक शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए कितना अथक प्रयास करते हैं जहाँ हम विकसित हो सकें और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इसके अलावा, हर शिक्षक अपने विद्यार्थी के चरित्र को आकार देने वाले मूल्यों और गुणों के महत्व को समझने में उनकी मदद करता है। सभी टीचर्स इस सम्मान के अधिकारी है और में सभी को यह सम्मान देता हुआ गर्व महसूस करता हूँ।

अवार्ड सेरेमनी में प्रिंसिपल डॉ राजेश कुमार, वाईस प्रिंसिपल प्रो अर्चना, रजिस्ट्रार प्रो कुंवर दीपक, लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डॉ कुंवर राजीव, डॉ नवीन सूद, स्टूडेंट कौंसिल के डीन प्रो मनीष खन्ना और स्टाफ सेक्रेटरी डॉ संजीव धवन ने कॉलेज के विभिन्न विभागों के ३८ टीचर्स को शिक्षण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सम्मानित शिक्षकों ने अपने शिक्षण अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा भी किये। सेरेमनी का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया।

अवार्ड सेरेमनी का संचालन स्टूडेंट कौंसिल के स्टूडेंट्स आशीमा, आकांक्षा, ईशिता चोपड़ा और तुषार ने किया।

सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकः
*केमिस्ट्री विभाग* 1. शीतल अग्रवाल
*कॉमर्स विभाग* 1. प्रो अशोक कपूर 2. प्रो मनीष अरोड़ा 3. डॉ राजीव पूरी 4. डॉ सतीश अहूजा 5. प्रो मनीष खन्ना 6. डॉ मानव अग्रवाल
*कंप्यूटर साइंस विभाग* 1. डॉ निश्चय बहल 2. प्रो मोनिका चोपड़ा
*इंगलिश विभाग* 1. प्रो. सलिल कुमार उपल 2. प्रो अर्चना ओबरॉय 3. प्रो शरद मनोचा 4. प्रो सोनिका दानिया 5. प्रो नरेश कुमार
*इकोनॉमिक्स विभाग* 1. डॉ सुरेश खुराना 2. डॉ संजीव धवन 3. डॉ सीमा दत्ता 4. डॉ एस जे तलवाड़ 5. प्रो मोनिका बहल 6. डॉ नवीन सूद 7. प्रो सुधा अरोड़ा
*फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग* 1. प्रो भारतेन्दु सिंगला 2. प्रो अणु गुप्ता 3. प्रो पंकज गुप्ता
*जियोग्राफी विभाग* 1. प्रो कंवर दीपक
*लाइब्रेरी साइंसेज़* 1. प्रो नवीन सेनी
*मैथमेटिक्स विभाग* 1. डॉ शिव कुमार तुली 2. डॉ पूनम कुमार शर्मा 3. प्रो मोनीश अरोड़ा 4. प्रो राजेश पराशर
*फिजिकल एजुकेशन विभाग* 1. डॉ मनु सूद
*फिजिक्स विभाग* 1. डॉ कुंवर राजीव 2. डॉ सतीश कुमार *पोलिटिकल साइंस विभाग* 1. डॉ राज कुमार 2. प्रो सुनील कुमार ओबरॉय
*पंजाबी विभाग* 1. डॉ अशोक कुमार खुराना 2. प्रो सुखदेव सिंह रंधावा

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।