जालन्धर :  डीएवी कॉलेज जालन्धर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस
अवसर पर कॉलेज प्रांगण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
एनसीसी कैडेट व एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी गई। कॉलेज प्रांगण ‘वन्दे
मातरम’ तथा ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा।
अपने उदबोद्धन में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह
दिन राष्ट्र के लिए अति महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इस दिन ही भारत स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता
सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर स्वतंत्रता को प्राप्त किया था, हम उन अमर बलिदानियों को
नमन करते हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) की समृद्ध विरासत पर प्रकाश
डालते हुए इंडियाऔरभारत शब्दों की उत्पत्ति के बारे में भी संक्षेप में बात की। उन्होंने दुनिया में भारत के
अभूतपूर्व योगदान जैसे शून्य, त्रिकोणमिति, पाई के मूल्य का आविष्कार, सुश्रुत की अग्रणी शल्य चिकित्सा
तकनीक और पिंगला द्वारा बाइनरी प्रणाली की शुरुआत आदि का उल्लेख किया। उन्होंने सभी को इन
उपलब्धियों पर गर्व करने के लिए प्रोत्साहित किया, जो हमारी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
सलोनी कंबोज और नम्रता अनेजा द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर
पर पीजी गणित विभाग ने एक पेड़ भारत माँ के नाम  पहल के तहत 125 पौधे वितरित किए। डीएवी कॉलेज
की तरफ से 125 पौधों के योगदान के लिए वन विभाग, मकसूदां, जालंधर के रेंज अधिकारी के प्रति धन्यवाद
ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्टाफ सचिव डॉ. दिनेश अरोड़ा ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित करते
हुए उपस्थित संकाय सदस्यों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्रों को
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। डॉ. बलवेन्द्र
सिंह ने मंच संचालन की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. एस.के. तुली, रजिस्ट्रार कुँवर राजीव, सब-लेफ्टिनेंट प्रो मनोज, सीटीओ प्रो.
राहुल सेखरी, सीटीओ प्रो. सुनील कुमार, एनएसएस समन्वयक डॉ. साहिब सिंह और अन्य संकाय सदस्य
उपस्थित रहे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।