
चंडीगढ़ : यहां सेक्टर-34 में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट शो के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसलिए करीब 2400 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की है, जो शनिवार शाम 4 बजे से लागू होगी। कार्यक्रम स्थल के पास सार्वजनिक पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि, कुछ स्थान निर्धारित हैं जहां वाहनों को पार्क करना होगा।वहां से शटल बस सेवा या कैब से सेक्टर-34 पहुंचना होगा। लोगों को सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड और सेक्टर 33/34 डिवाइडिंग रोड के पास की सड़कों से बचने की सलाह दी गई है