
दिल्ली; उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गढ़ी न्यू उस्मानपुर में एक छोटी विनिर्माण इकाई की छत ढह जाने से दो मजदूर घायल हो गए। हादसा लोहे के स्टैंड बनाने वाले एक कारखाने में शुक्रवार शाम करीब छह बजे हुआ था। पुलिस के अनुसार, इमारत की छत अचानक गिर गई, जिससे दो मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों की उम्र 25 वर्ष है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है