नई दिल्ली। : आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पूर्व प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल और ट्रांसपोर्टरों की एक औऱ मेहनत रंग लाई है। अब दिल्ली में डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध नहीं लगेगा। जिससे सभी तरह के वाहन दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। इसे लेकर कई महीने से AIMTC और ट्रांसपोर्टर संघर्ष कर रहे थे।
कुलतरण सिंह अटवाल ने बताया कि दिल्ली में डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध को लेकर देश भर के ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों में काफी चिंता थी। इसे लेकर कई बार दिल्ली सरकार और दिल्ली ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों से मुलाकात भी की गई। इस संबंध में आज फिर से दिल्ली ट्रांसपोर्ट के कमिश्नर से मुलाकात की गई।कुलतरण सिंह अटवाल के साथ AIMTC के गुनजीत सिंह संघा, रमेश मैनी, मदन डावर ने आज परिवहन आयुक्त दिल्ली के मुलाकात की और ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं से अवगत करवाया। अटवाल ने बताया कि इस फैसले से परिवहन समुदाय के बीच तीव्र आक्रोश है। क्योंकि इससे व्यवसाय और कई लोगों की आजीविका का नुकसान होगा।