दिल्ली:  मानसून कुछ राज्यों से वापस जा चुका है और पूरे देश से जाने की तैयारी में है। हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने इस बार अधिक ठंड की संभावना जताई है। सितंबर के पहले 17 दिनों में लगातार बारिश होती रही और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

दिल्ली-NCR से मानसून की वापसी के बावजूद, खराब मौसम का असर अभी भी अन्य राज्यों में देखने को मिल रहा है। हाल ही में दिल्ली-NCR में अच्छी बारिश हुई और IMD ने आज भी इस क्षेत्र में बारिश का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 11 राज्यों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान के 22 जिलों में आज बारिश की संभावना है, जो बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण हो रही हैराजधानी दिल्ली और नोएडा में सुबह से दोपहर तक धूप रही, लेकिन शाम 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया और एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। सड़कों पर पानी खड़ा होने से लोगों को आवाजाही में मुश्किल हुई। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश और उमस का सामना करने के बाद, IMD ने आज और अगले 2 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।