जींद: जींद के गोहाना रोड पर गैलेक्सी होटल के सामने देर रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें वरना कार और बाइक की टक्कर होहै। इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौत की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसा तब हुआ जब वरना कार का चालक सड़क पर मौजूद गड्ढों से बचने की कोशिश कर रहा था, जिसके चलते गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और यह टक्कर हुई।
गोहाना रोड पर गड्ढों की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। स्थानीय निवासी साहिल बिडु का कहना है कि खराब सड़क और गड्ढों के कारण पिछले एक महीने में इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।