जालंधर: अप्रैल के महीने में इस साल तापमान काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है।अप्रैल में बढ़ रहे इस तापमान का असर बिजली सप्लाई, कृषि आदि चीज़ों पर सकता है। इन दिनों तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज़्यादा दर्ज किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 44 डिग्री पहुंच चुका है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 45.8 डिग्री तापमान है। तेज़ी से बढ़ रही इस गर्मी के कारण सूखा और जल संकट भी बढ़ने की उम्मीद है। इससे खेती भी प्रभावित होगी और बिजली की मांग बढ़ने की भी संभावना है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।