
दिल्ली: देश की संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक शख्स पेड़ के सहारे संसद की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। वह गुरुड़ द्वार तक पहुंच गया था तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यह घटना संसद के मानसून सत्र खत्म होने के एक दिन बाद हुई है।हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या उसके पास कोई हथियार था और उसका मकसद क्या था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब संसद का मानसून सत्र गुरुवार को ही खत्म हुआ है।
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चला। इस 32 दिन के सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं। हालांकि इस दौरान विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।