नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में दो हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1,970 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।दरअसल, देश में लगातार चौथे दिन दो हजार से अधिक केस मिले हैं। इससे पहले 22 अप्रैल को 2,527 केस, 23 अप्रैल को 2,593 और 24 अप्रैल को 2,541 नए मामले सामने आए थे। आज देश में 2,483 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में आज 1,970 लोग डिस्चार्ज हुएबता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,011 नए COVID-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, 817 रिकवरी और संक्रमित लोगों में से 1 की मौत दर्ज की गई है। साथ ही राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,168 है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।