
जालंधर( )भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों द्वारा नगर निगम जालंधर में लगातार हड़ताल के चलते शहर की मौजूदा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेड पेटल होटल में जालंधर नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता मंजीत टीटू की अध्यक्षता मे हुई।इस बैठक में चर्चा की गई कि निगम के अफसरों की लापरवाही से शहर के हालात बद से बद्तर होते जा रहे है और सभी ने जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि निगम अधिकारियों की गलतियों का खामियाजा ही है जो शहर के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।सभी ने एकमत में कहा कि क्या सरकार का तंत्र पूरी तरह फेल हो चुका है जिसे अपनी वाह वाह के इलावा कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा।उन्होंने कहा कि अगर शहर के प्रति अगर निगम गंभीर नहीं होता तो परिणाम शहर के लोग रोष स्वरुप सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन देने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि मेयर पार्षद हाउस की जल्दी से बैठक बुलाये क्योंकि लोगों के काम नहीं हो रहे है।क्युकी बिना पार्षद हाउस की बैठक के अधिकारियों को जवाब लिखित एवं सच्चाई वाला नहीं देना पड़ता है।वही सभी भाजपा पार्षदों ने कहा नगर निगम में चल रहे हर स्तर के भ्रष्टाचार को रोकने में पंजाब सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।क्युकी विधायक,आप नेताओ एवं नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत से नीचे से लेकर ऊपर तक हर काम को लेकर भ्रष्टाचार हो रहा है।वही सिर्फ लोगो को दिखाने के लिए केवल जालंधर नगर निगम के ए.टी.पी गिरफ्तारी का मामले सब कुछ साफ़ कर रहा है की सरकार की भ्रष्टाचार पर कारवाई करने की नियत एवं नीति मे पक्षपात नज़र आ रहा है।क्युकी पंजाब सरकार के इशारे पर विजिलेंस विभाग भ्रष्ट अधिकारियों,विधायकों समेत आप नेताओ को बचाने में लगी हुई हैं।इस अवसर पर मंजीत टीटू ने कहा कि सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा पार्षद दल नगर निगम के मेयर व कमिश्नर समेत अधिकारियों से मिलेगा।उन्होंने कहा कि आठ साल पहले हमारी सरकार के समय पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया व पूर्व मेयर राकेश राठौड़ के कार्यकाल निगम में नई भर्ती हुई थी पर अब सरकारें नया रखना तो दूर पुरानों को भी पूरे लाभ देने में असमर्थ है।इस अवसर पर बैठक में पार्षद राजीव ढींगरा,कंवर सरताज,रवी कुमार,पार्षद पति भगवंत प्रभाकर,अश्वनी ढंड,दर्शन लाल भगत,अमित सिंह संधा,कृष्ण मिनिया आदि शामिल हुए।