लुधियाना : नगर निगम लुधियाना के जोन डी आफिस सराभा नगर में आज जबरदस्त हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम लुधियाना की ओर से मेन सड़क की सफाई का काम निजी कंपनी के कर्मचारियों को देने के विरोध में कुछ यूनियन के सदस्यों द्वारा सोमवार को नगर निगम लुधियाना के जोन डी आफिस सराभा नगर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे यूनियन के सदस्य नगर निगम के आफिस को ताला लगाने की चेतावनी दे रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। यह प्रदर्शनकारी जबरन नगर निगम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे कि इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई तो नगर निगम का मेन एंट्री गेट टूट गया।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।