महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आई है। मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर जगबूदी नदी में जा गिरी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मुंबई से देवरुख की ओर जा रहे थे। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस कारण से हुई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और अन्य जानकारियां अभी आनी बाकी हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।