बिहार: बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया है। दोनों का शव ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि तुला पट्टी पंचायत के वार्ड संख्या दो के रहने वाले मोहम्मद मंजूर आलम की दो पुत्रियां एहतसा और नेमत परवीन स्नान करने के लिए बुधवार की दोपहर को निकली थी और घर से कुछ दूरी पर बालू खनन के गड्ढे में स्नान करने लगी। इस दौरान बड़ी बहन एहतसा गहरे में पानी में चली गईं और डूबने लगी। बड़ी बहन एहतसा को डूबते देख छोटी बहन नेतन परवीन उसे बचाने के क्रम में गहरे में पानी में चली गई और डूब गई ।