फगवाड़ा 27 अप्रैल (शिव कौड़ा) लायंस इंटरनेशनल 321-डी (आर-16) के रीजन चेयरपर्सन लायन गुरदीप सिंह कंग ने साल 2022-23 के लिए लायंस इंटरनेशनल 321-डी के नवनियुक्त होने जा रहे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दविन्द्र पाल अरोड़ा से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। लायन कंग ने कहा कि लायन दविन्द्र पाल अरोड़ा ने बतौर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 बहुत बढिय़ा काम किया है और सभी क्लबों को एक्टिव होकर तथा आपस में मिलकर प्रोजैक्ट आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि बतौर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अरोड़ा ओर भी समर्पित भावना के साथ डिस्ट्रिक्ट 321-डी की सभी लायंस क्लबों को अपना सहयोग देंगे। नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दविन्द्र पाल अरोड़ा ने भी लायन गुरदीप सिंह कंग द्वारा समाज सेवा में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कड़े परिश्रम तथा प्रेरणा के बल पर लायंस क्लब फगवाड़ा सिटी ने इलेवन स्टार हंड्रड परसैंट एक्टिव क्लब का दर्जा हासिल किया है। इस अवसर पर लायन रणधीर करवल भी उपस्थित थे।

 

तस्वीर सहित।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।