आगरा,। निकाह के 1ृ3 साल बाद भी शौहर बीवी को अपने साथ विदेश लेकर नहीं गया। बीवी का आरोप है कि बाइक और दो लाख रुपये नहीं देने पर शौहर ने दूसरा निकाह करने की धमकी दी। जिसके चलते वह मायके में रहने को मजबूर है। छह दिन पहले ससुराल आने पर शौहर ने तीन तलाक बोलकर निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने शौहर व ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैएत्माद्दाैला थाना क्षेत्र की रहने वाली अफसाना ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके अनुसार उसका निकाह अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र निवासी सलमान उर्फ इकरार के साथ दिसंबर 2009 में हुआ था। उसके पिता की मौत हो चुकी है। निकाह में मां व परिवार के लोगों ने दहेज में खूब सामान दिया था। इसके बावजूद ससुराल में कम दहेज का ताना दिया जाता। उससे दो लाख रुपये और बाइक की मांग की जाने लगी।पीड़िता के अनुसार निकाह के कुछ महीने बाद ही शौहर सऊदी अरब चला गया। उसे मायके में छोड़ गया था। पीड़िता का आरोप है कि शौहर बीच-बीच में जब भी मिलने आता, उससे दहेज की मांग करता। वह दहेज नहीं देने पर दूसरा निकाह करने की धमकी देता। दो बच्चे होने के बाद भी दहेज की मांग बंद नहीं हुई। शौहर उसे कभी विदेश लेकर नहीं गया। वह उससे कहता कि तुम्हारे पास पासपोर्ट भी नहीं है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।