दिल्ली: शेयर बाजार में बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गईं। सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी जारी रही, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट प्रमुख कारण रही। अमेरिकी टैरिफ और कंपनियों के मुनाफे को लेकर बनी अनिश्चितता भी बाजार पर हावी रही।

सुबह 10 बजे बीएसई सेंसेक्स 837.83 अंक यानी 1.10% की गिरावट के साथ 75,455.77 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी50 भी 241.50 अंक यानी 1.05% गिरकर 22,830.30 अंक पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 6.5 लाख करोड़ रुपए घटकर 402.02 लाख करोड़ रुपए रह गया। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस का शेयर करीब 3 फीसदी गिरावट के साथ 1193.65 रुपए पर आ गया जो इसका 52 हफ्ते के लो पर आ गया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।