जालंधर 07 अगस्त  :
भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष व जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा द्वारा जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी राकेश राठौर ने बताया की नीरज चोपड़ा ने आज जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर करोड़ों भारतीयों की आंखों को खुशियों से भर दिया है यह पूरे भारत देश के लिए गौरवमई व ऐतिहासिक क्षण है टोक्यो ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया यह सब नीरज चोपड़ा ने अपने परिश्रम और लगन से देश को जो सम्मान दिलाया है उस पर हम सभी भारतीयों को आज इस पर गर्व है पूरा भारत नीरज चोपड़ा की इस असाधारण उपलब्धि से आनंदित है lराकेश राठौर ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने आज भारत का नाम पूरे विश्व पटल पर रोशन किया है राकेश राठौर ने बताया कि 87.58 मीटर जैवलिन थ्रो फेंक कर नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक दिलाया है इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी प्रकट करते हुए राकेश राठौर ने कहा की देश के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करके देश में गौरवमयी इतिहास रचा है, जिसके लिए सारे देश को नीरज चोपड़ा पर गर्व हैl

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।