जालन्धर :आज शनिवार का दिन है। यह दिन भगवान शनि को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें बुद्धि, ज्ञान, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –
पंचांग के अनुसार, आज वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 06 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।
ऋतु – वसंत

चन्द्र राशि – धनु
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 50 मिनट पर
चन्द्रोदय – रात 12 बजकर 32 मिनट पर
चन्द्रास्त – सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
रवि योग – सुबह 10 बजकर 21 मिनट से अगले दिन सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 07 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 48 मिनट से 07 बजकर 10 मिनट तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल – सुबह 09 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक
गुलिक काल – सुबह 06 बजकर 10 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक।
दिशा शूल – पूर्व
ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन।
करें इन मंत्रों का जाप
ऊँ शं शनैश्चराय नमः।।
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।