पंजाब कांग्रेस में घमासान बढ़ गया है। पंजाब कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी ने विधायक सुखपाल खैहरा को नोटिस भेजा है। विधायक खैहरा ने पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को पूर्व मंत्री भारत भूषण के समर्थन में लुधियाना में धरना हटाने की सलाह दी थी।पार्टी इंचार्ज ने सीधे वड़िंग या पार्टी फोरम के बजाय सोशल मीडिया पर बात करने की वजह से खैहरा से जवाब मांगा है।

बता दे वड़िंग ने भी खैहरा को कहा था के बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए। इससे कद्र घट जाती है। इस पर खैहरा ने पलटवार किया था कि नेताओं को सबसे छोटे वर्कर की सलाह भी दरकिनार नहीं करनी चाहिए।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।