भटिंडा: पंजाब के जिला बठिंडा के तलवंडी साबो स्थित रामा मंडी रिफाइनरी में अमोनिया गैस रिसाव हो गया है जिसके कारण 3 कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं मौके पर भगदड़ मच गई है।बताया जा रहा है कि, बठिंडा जिले में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई के दौरान गैस चढ़ने से 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबिक एक हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल गैस रिसाव को रोकने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।