
जालंधर : भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है जिनको एक तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी गोलकार सवार मौके से फरार हो गए। घायल युवक सड़क पर ही तड़पते रहे। मृतक युवक जालंधर के बस्ती नौ इलाके में स्पोर्ट्स कारोबारी थे जो सकूटरी पर नकोदर चौक से फुटबाल चौक की तरफ़ जा रहे थे कि अचानक पीछे से तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान मोहित व पंकज निवासी निजातम नगर के रूप में हुई है। पुलिस जाँच में जुट गई है।