
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय-1 में बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती है। पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने की भी तैयारी की जा रही है। बैठक में इस पर भी चर्चा होने की संभावना है।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।