*जालंधर, 13 अगस्त 2025।* पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि लैंड पूलिंग पाॅलिसी के जरिए पंजाब की आम आदमी पार्टी वाली सरकार किसानों की जमीन हड़पना चाहती थी, भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया। लैंड पूलिंग पॉलिसी पर उच्च न्यायालय ने रोक लगाई, जिससे पंजाब सरकार को लैंड पूलिंग पाॅलिसी को वापस लेना पड़ा। 

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब और पंजाबियत को लूटने में जुटी हुई है। लैंड पूलिंग पॉलिसी भी एक तरह से पंजाब के किसानों को लूटने का तरीका था। उन्होंने कहा कि एक बात साफ हो गई है कि आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब को लूटने आए हैं। भाजपा की आपत्ति के बाद हाईकोर्ट ने लैंड पूलिंग पॉलिसी पर रोक लगाकर इस मामले को हल करने का काम किया है। मैं माननीय अदालत को धन्यवाद देता हूं।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अपनी विवादास्पद लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की चिंता से नहीं, बल्कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के डर से वापस ली है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब और पंजाबियों की बड़ी जीत है। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों के आगे पंजाब के लोग कभी भी नहीं झुकेंगे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।