जालंधर 11 सितंबर (नितिन कौड़ा ); पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे पंजाब खेड मेले में डिप्स स्कूल
लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में डिप्स स्कूल
ने 11 गोल्ड, 5 सिल्वर, 6 ब्रांज मैडल हासिल किए।
लड़कों ने अंडर 17 में शॉटपुट में नूरमहल, उग्गी, 100 मीटर दौड़ में नूरमहल,
जैवलिन में सुरानुस्सी, डिप्स अर्बन एस्टेट, डिस्कस थ्रो में सुरानुस्सी , अंडर 21 में
शॉटपुट में डिप्स नूरमहल ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 14 टग ऑफ वार
और अंडर 17 लांग जंप में उग्गी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14
वॉलीवाल, अंडर 17 में शॉटपुट, अंडर 21 में 100 मीटर दौड़ में नूरमहल ने तीसरा
स्थान हासिल किया।
लड़कियों की टीम ने अंडर 14 में 600 मीटर दौड़, शॉटपुट में उग्गी, अंडर 17 और
21 शॉटपुट में नूरमहल ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर 14 में 60 मीटर में
डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट, अंडर 17 में 5 किलोमीटर और अंडर 21 में 800 मीटर
में उग्गी ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर 21 में 400 मीटर, 100 मीटर,
शॉटपुट में उग्गी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमों को डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह,
सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने इस बढ़िया प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और इसी
तरह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी जीत हासिल कर डिप्स चेन का नाम रोशन
करने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।