पंजाब में नई बनी आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार नए फैसले कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान निजी वाहनों में हूटर और सायरन लगाने के खिलाफ सख्त आदेश जारी किया है।इस आदेश के मुताबिक हूटर और सायरन किसी भी निजी वाहन में नहीं लगाए जा सकते हैं। यही नहीं, पुलिस विभाग को इस संबंध में अलग से आदेश जारी किया गया है। पुलिस विभाग को जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस के कर्मचारी और अधिकारी अपने निजी वाहन किसी भी तरह का हूटर और सायरन नहीं लगाएंगे। अगर ऐसा किया तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्ऱवाई होगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।