अमृतसर  21 जनवरी  : भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा तथा जि़ला उपाध्यक्ष अविनाश शैला की पूज्य माता श्रीमती दर्शना शर्मा जी की आत्मिक शांति हेतु अंतिम प्रार्थना सभा 23 जनवरी को होगी। श्रीमती दर्शना शर्मा के निधन पर शर्मा परिवार के साथ शोक व्यक्त करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा विधायक अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने उनके निवास स्थान पर पहुँच कर संवेदना प्रकट की। पिछले एक सप्ताह में भाजपा एवं संघ से जुड़े कई पदाधिकारी लगातार शर्मा परिवार के साथ दु:ख व्यक्त करने के लिए पहुँच रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख रामेश्वर जी, संघचालक डॉ. रजनीश अरोड़ा, प्रांत सेवा प्रमुख नरेंद्र कुमार, विभाग प्रचारक विजय जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी, केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन मनजीत सिंह राय, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, महामंत्री डॉ. जगमोहन सिंह राजू पूर्व आईएएस, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, पूर्व सीपीएस के.डी. भंडारी, रजिंदर मोहन सिंह छीना, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, राजेश हनी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर सरचाँद, प्रदेश मीडिया सचिव हरदेव सिंह उभ्भा, अमृतसर ज़िला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधु, अमृतसर देहाती अध्यक्ष मनदीप सिंह मन्ना, गुरदासपुर जि़ला अध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन, जालंधर ज़िला अध्यक्ष सुशील शर्मा, मोहाली ज़िला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, तरनतारन जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू, जि़ला प्रभारी रणदीप देओल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जातिंदर सिंह अटवाल, अनिल वलेचा , राजेश पाठेला, बठींडा लोकसभा इंचार्ज अशोक भारती, विजय सिंगला, हरीश टंडन, लुधियाना उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा, आशु सांपला, सुमित टंडन सहित बड़ी संख्या में सामाजिक तथा राजनीतिक नेता समूचे पंजाब से शर्मा परिवार के साथ दु:ख साँझा करने के लिए पहुँच रहे हैं।

हरदेव सिंह उभ्भा ने कहा कि अमृतसर की विख्यात शिक्षाविद् श्रीमती दर्शना शर्मा जी, जो सरस्वती साधना पब्लिक स्कूल की संस्थापक व चेयरपर्सन थी, का निधन 13 जनवरी को हुआ था। उनकी अंतिम प्रार्थना सभा 23 जनवरी को ड्रीम लैंड रिसोर्ट, छेर्रहाटा, अमृतसर में 1 बजे से 2 बजे तक होगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।