जालंधर: पंजाब सरकार ने कल 8 अप्रैल की छुट्टी घोषित कर दी है। 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेदकर जयंती से पहले एक और छुट्टी का ऐलान कर दिया है।पंजाब में 8 अप्रैल दिन मंगलवार को सरकारी दफ्तर, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है।पंजाब सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक राज्य सरकार द्वारा 8 अप्रैल को छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन श्री गुरु नाभा दास जी का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके चलते पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान व अन्य संस्थानों में छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार ने इस दिन को वर्ष 2025 की सरकारी छुट्टियों की सूची में शामिल किया है।