नवांशहर: इस समय की बड़ी खबर नवांशहर से सामने आ रही है। खबर है कि नवांशहर में गोलियां चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नवांशहर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।वहीं एक व्यक्ति इस घटना में जख्मी हो गया है। मृतक युवक की पहचान नरिंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवांशहर के बलाचौर के पास गांव गढ़ी कानूनगो में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सरेआम व्यक्ति की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।वहीं दूसरी तरह अभी तक वारदात के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक नरिंदर सिंह और उसके साथ एक युवक रास्ते में जा रहे थे तो तभी बाइक सवार दो लोग आए और उन्होंने सरेआम गोलियां चलानी शुरू कर दी।जिससे नरिंदर की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उसका ईलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है और जांच की जा रही है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।