
फिरोजपुर : फिरोजपुर में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को एक बार फिर फिरोजपुर में एक ही दिन में दो जगहों पर गोलियां चली हैं।
ताजा घटना फिरोजपुर के बगदादी गेट के पास हुई है, जहां एक राहगीर ने मामूली बात पर गोलियां चला दी। इस गोलीबारी के दौरान एक गोली युवक को लगी जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।