चंडीगढ़। : पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार अफसरों के तबादले कर रही है। आज भी अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं। सरकार ने आईएएस और पीसीएस अफसरों का तबादला किया है।सरकार के आदेशों पर 5 IAS और PCS के अधिकारियों के तबादले किए गए। इन 4 IAS और 1 PCS अधिकारी शामिल है। जारी हुई सूची के अनुसार रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को बदल कर लुधियाना का डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है। इसके साथ ही रूप नगर में वरजीत वालिया को नया डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है।